जिले का मौसम रहा शुष्क, ऊमस बढ़ी

जिले का मौसम रहा शुष्क, ऊमस बढ़ी
भागलपुर . जिले का मौसम शनिवार को शुष्क व ऊमस भरा रहा. दिनभर तेज धूप रही. कभी-कभार आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही. बावजूद जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 4.2 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चार सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी रहेगी. जिले में केवल एक दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल देखें जा सकते है. वहीं अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान औसतन 10-14 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण पूर्व दिशा से हवा चल सकती है. किसानों को सलाह : उड़द की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें. ऊंची जमीन में सितंबर में अरहर की बुआई करें. सब्जियों की नर्सरी में लाही, सफेद मक्खी व चूसक कीड़ों की निगरानी करें. धान की 25-30 दिनों की फसल में प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम यूरिया का छिड़काव करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










