19 फरवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा

Updated at : 14 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
19 फरवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा

अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा.

विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दिनभर 7.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. हवा के साथ उड़ रही धूल से राहगीरों को परेशानी हुई. वहीं छांव में बैठे लोगों को हवा से हल्की ठंड भी लगी. दोपहर का अधिकतम तापमान कम होकर 25.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा. शाम से लेकर सुबह तक ठंड बरकरार रही. हालांकि शीतलहर जैसे हालात अब नहीं बनेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15-19 फरवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत व दोपहर में 25-35 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 04-06 किमी/घंटा की गति से पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है. मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए परिपक्व राई-सरसों फसल की कटाई कर सकते हैं. आलू की अगात प्रभेद की तैयार फसलों की खुदाई कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन