16 फरवरी तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा

Updated at : 11 Feb 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
16 फरवरी तक आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा

04-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.

विज्ञापन

जिले का मौसम मंगलवार को शुष्क रहा. दिनभर धूप खिली रही. वहीं शाम व सुबह में हल्की ठंड रही. दिन का अधिकतम तापमान दो अंक गिरकर 25 डिग्री रहा. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा. सुबह में हवा में 86 प्रतिशत नमी रही. औसतन चार किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12-16 फरवरी के मध्य जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 26-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-14 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत और दोपहर में 35-40 प्रतिशत रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 04-08 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. गरमा सब्जियों की खेती की तैयारी करें किसान : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, गरमा मौसम की सब्जियां जैसे-भिंडी, कद्दू, कदीमा, करेला, खीरा एवं नेनुआं की बुआई के लिए खेत को तैयार करें. पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन