दिन के बाद रात के तापमान में होने लगी वृद्धि

Updated at : 01 Feb 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
दिन के बाद रात के तापमान में होने लगी वृद्धि

- शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा

विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिन के बाद अब रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी है. हालांकि रात में ठंडी पछिया हवा चलने से कनकनी जारी है. शनिवार को सुबह का न्यूनतम तापमान दो अंक बढ़कर नौ डिग्री तक पहुंच गया. वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 3.6 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हवा में नमी रहने से सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं 02-04 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिंक की कमी से गेहूं के पौधों का रंग हल्का पीला हो जाता है. ऐसे में 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 1.25 किलोग्राम बुझा हुआ चूना एवं 12.5 किलोग्राम युरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन