दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा, रात में कनकनी जारी

Updated at : 31 Jan 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा, रात में कनकनी जारी

- शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा

विज्ञापन

जिले में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. वहीं रात में ठंडी पछिया हवा चलने से कनकनी जारी है. दोपहर में धूप में चल रहे लोगों को हल्की गर्मी लग रही है. दो तरह के मौसम के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. शुक्रवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व दोपहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रहा. 3.2 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिंक की कमी से गेहूं के पौधों का रंग हल्का पीला हो जाता है. ऐसे में 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 1.25 किलोग्राम बुझा हुआ चूना एवं 12.5 किलोग्राम यूरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन