रात में ठंड का असर जारी, दिन में धूप से राहत

Updated at : 29 Jan 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
रात में ठंड का असर जारी, दिन में धूप से राहत

- बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा

विज्ञापन

जिले में धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत मिल रही है. वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड का असर जारी है. बुधवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान सात डिग्री व दोपहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 4.7 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बुधवार तक सुबह एवं शाम के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 80-90 प्रतिशत रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 02-04 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती.

गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रित करें : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन