सुबह व शाम में कोहरा छाया रहेगा, दिन में खिली रहेगी धूप

- मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा
वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में लगातार धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत मिल रही है. वहीं शाम से लेकर सुबह तक ठंड जारी है. मंगलवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री व दोपहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 3.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी से दो फरवरी के मध्य जिले में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 29-30 जनवरी के दौरान सुबह एवं शाम के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 80-90 प्रतिशत रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 02-04 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती. जिंक की कमी से गेहूं के पौधों का रंग हल्का पीला : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछात बोयी गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता दें. फसल में जिंक की कमी से गेहूं के पौधों का रंग हल्का पीला हो जाता है. ऐसे में 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 1.25 किलोग्राम बुझा हुआ चूना एवं 12.5 किलोग्राम यूरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




