दिन का तापमान छह डिग्री गिरा, धुंध से ठंडक बढ़ी

– सुबह में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री व दोपहर में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा
सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी ठंड में कमी नहीं आ रही है. बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की कमी आयी. अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री व सुबह का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा. . धुंध के कारण धूप का कम असर रहा. इस कारण से भी दिन में ठंडी हवा चली. वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया, जो सुबह तक जारी रहा. सर्द पछिया हवा की गति 5.2 किमी/घंटा रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 जनवरी के बीच दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 88-94 प्रतिशत तक रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 5-9 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अरहर की फसल में इस कीट से बचाव के लिए करताप हाईड्रोक्लोराइड दवा 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें. सरसों की फसल में लाही कीट की नियमित रूप से निगरानी करें. इस कीट से बचाव के लिए डाईमेथोएट 30 ईसी दवा का एक मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल कर छिड़काव करें. सब्जियों में निकाई-गुड़ाई करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










