ठंड का असर बरकरार, 15 तक छाये रहेंगे हल्के बादल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2025 10:32 PM

विज्ञापन

भागलपुर जिले में ठंड का असर बरकरार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में ठंड का असर बरकरार है. शाम से लेकर सुबह तक सर्द पछिया हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 4.8 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 15 जनवरी तक भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिले के आसमान में बादल रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में बादल छाये हुए हैं. इसके असर से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी व मैदानी राज्यों में बारिश हो रही है. 15 जनवरी तक अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 08-10 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 88-94 प्रतिशत तक रह सकती है. गेहूं में खरपतवार को करें नियंत्रित बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार गेहूं की बुआई के 30 से 35 दिनों के बाद पहली सिंचाई से फसल में कई प्रकार के खर-पतवार उग आते है. इन सभी प्रकार के खरपतवारों के नियंत्रण के लिए सल्फोसल्फयुरान 33 ग्राम प्रति हेक्टेयर एवं मेटसल्फयुरान 20 ग्राम प्रति हेक्टेयर दवा 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन