ePaper

सुबह का तापमान पांच डिग्री गिरा, कड़ाके की सर्दी जारी

Updated at : 09 Jan 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह का तापमान पांच डिग्री गिरा, कड़ाके की सर्दी जारी

सुबह का तापमान पांच डिग्री गिरा, कड़ाके की सर्दी जारी

विज्ञापन

– गुरुवार तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में कड़ाके की ठंड जारी है. ठंडी पछिया हवा की मार से आमलोग त्रस्त हैं. शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है. घर के कामकाज निपटाने के दौरान गृहिणियां व जरूरी काम पर बाहर निकले लोग ठंड से कंपकंपाते दिख रहे हैं. छोटे बच्चे व वृद्ध रजाई में दुबके हुए रहे. गुरुवार तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान पांच अंक कम होकर 5.5 डिग्री तक पहुंच गया. हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत रहने से धुंध छायी रही. दोपहर दो बजे तक धुंध के कारण धूप नहीं निकली. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. दोपहर बाद ठंड पछिया हवा की गति तेज हो गयी. हवा की औसत गति 6.7 किमी/घंटा रही. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जनवरी तक जिले में हल्के बादल रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बादल छाये रहने व पछिया हवा चलने से ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. सुबह के समय हल्के से मध्यम कुहासा रह सकता है. तापमान में कमी बनी रहेगी. 5-8 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.

ठंड से फसलों को नुकसान :

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, 12 जनवरी तक कम तापमान के कारण तापमान टमाटर, मटर एवं आलू की फसल में कम नमी के कारण विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. इन खेतों में नमी बनाये रखें. वहीं गाजर, मटर, टमाटर, धनियां, लहसुन एवं अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग की निगरानी करें. इस रोग के लक्षण दिखने पर 2.5 ग्राम डाई-इथेन एम 45 फफूंद नाशक दवा का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बना कर समान रूप से फसल पर 2-3 छिड़काव 10 दिनों के अंतराल में करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन