सात से नौ मई के बीच बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

Updated at : 06 May 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
सात से नौ मई के बीच बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

सात से नौ मई के बीच बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

विज्ञापन

– दोपहर में अधिकतम तापमान छह डिग्री की कम होकर 33 पर पहुंचा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में तेज पूर्वा हवा चलने से लोगों को हीटवेव से राहत मिली है. दोपहर में अधिकतम तापमान छह अंक कम होकर 33 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा. पूर्वा हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से आद्रता 76 प्रतिशत हो गयी. हवा की गति करीब 12 किमी प्रतिघंटा रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि सात से 11 मई के बीच आसमान में बादल छाये रहेंगे. जिले का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. सात से नौ के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी॑ हवा चलेगी और हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं. काटे हुए फसल को सुरक्षित स्थान में रखें. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन