छह से सात मई के बीच बारिश की संभावना, चलेगी पूर्वा हवा

छह से सात मई के बीच बारिश की संभावना, चलेगी पूर्वा हवा
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में शुक्रवार को गर्म पछिया हवा की गति थमने से लोगों को हीटवेव से थोड़ी राहत मिली. दोपहर का अधिकतम तापमान कम होकर 37.5 डिग्री तक पहुंच गया. सुबह के समय न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा. हालांकि तेज धूप के कारण सड़क पर चल रहे लोगों को जलन का अहसास हुआ. घरों में बैठे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली. हवा में नमी की मात्रा कम रही. सुबह में हवा की आद्रता 36% रहा. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार चार से पांच मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा, वहीं बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलेगी. हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. छह से सात मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वा हवा चलने की संभावना है, हवा की गति तेज रह सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










