दीपावली के दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे

दीपावली के दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे
– जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा
जिले का मौसम मंगलवार को शुष्क रहा. आसमान में बादल मंडराते रहे. दोपहर में लोगों को उमस का अहसास हुआ. अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 4.5 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्तूबर से तीन नवंबर के मध्य जिले का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दिवाली पर मौसम साफ रहेगा. आसमान में हल्के बादल मंडराते रहेंगे. पांच किमी/घंटा की गति से शुष्क पछिया हवा चलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री रहेगा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 85 प्रतिशत तक रह सकती है. सुबह में हल्की धुंध व ओस का असर बढ़ेगा.धान की कटायी कर झारना शुरू करें किसान
बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुष्क मौसम को देखते हुए किसान अगात धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटायी कर झारना शुरू करें. कटाई के बाद धान की फसल को 2-3 दिनों तक खेत में सूखने दें. खड़ी फसलों में कीट-व्याधि का निरीक्षण करते रहें. गेहूं एवं चना की बुआई के लिए खेत को तैयार करें. गोबर की खाद 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से पूरे खेत में अच्छी प्रकार बिखेरकर एवं जुताई कर मिला दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




