ePaper

दिन में ऊमस तो शाम ढलते ही हल्की ठंडक

Updated at : 17 Oct 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
दिन में ऊमस तो शाम ढलते ही हल्की ठंडक

दिन में ऊमस तो शाम ढलते ही हल्की ठंडक

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में गुरुवार का मौसम शुष्क रहा. दिन में आसमान में बादल छाये रहने से लोगों को ऊमस का अहसास हुआ. जबकि शाम से लेकर सुबह तक हवा में हल्की ठंडक रहती है. जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा. पूर्वा हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. हवा की गति 3.4 किमी/घंटा रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18-20 अक्तूबर के मध्य जिले में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. धान की फसल में फूल निकलने की अवस्था में यूरिया का अंतिम बार छिड़काव करें. अगात मूली की बुआई करें. शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए शरदकालीन गन्ना, मसूर, मटर, राजमा, मेथी, लहसुन, धनियां, राई एवं सुर्यमुखी फसलों के समय से बुआई के लिए खेतों की तैयारी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन