दोनों वर्ग में भागलपुर की टीम ने जीते मैच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:25 PM

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में दो दिवसीय चलने वाले 10वीं सीनियर स्टेट रग्बी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा. प्रतियोगिता में 22 जिला से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया

विज्ञापन

दोनों वर्ग में भागलपुर की टीम ने जीते मैचसैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में दो दिवसीय चलने वाले 10वीं सीनियर स्टेट रग्बी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा. प्रतियोगिता में 22 जिला से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने किया. मौके पर मिथुन कुमार ने कहा कि इस तरह का खेल न सिर्फ राज्य, बल्कि देश को भी आगे बढ़ता है. पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद का भी होना जीवन के लिए जरूरी है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल, जिला एथलेटिक्स सचिव नसर आलम, फारूक आजम ,नीरज राय, जितेंद्र मणि राकेश, जिला रग्बी संघ के कुणाल कर्ण, गौतम प्रताप सिंह, विक्रम कुमार, गौरव चौहान आदि मौजूद थे. —————————– पहले दिन हुए मैच के नतीजे – पुरुष वर्ग – मुजफ्फरपुर ने अरवल को हराया भागलपुर ने जमुई को हराया पटना ने मुंगेर को हराया जहानाबाद ने बेगुसराय को हराया भोजपुर ने अरवल को हराया जमुई ने मुंगेर को हराया —————————————- महिला वर्ग – नवादा ने दरभंगा को हराया नालंदा ने भागलपुर को हराया मुजफ्फरपुर ने सिवान को हराया पटना ने अरवल को हराया जमुई ने भोजपुर को हराया भोजपुर ने दरभंगा को हराया भागलपुर ने बेगुसराय को हराया सिवान ने जहानाबाद को हराया सिवान ने जहानाबाद को हराया अरवल ने शेखपुरा को हराया जमुई ने नवादा को हराया नवादा ने भोजपुर को हराया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन