भागलपुर में अपराध नियंत्रण पर एसएसपी की सख्ती, साइबर अपराध, नशा तस्करी और फरार अपराधियों पर कार्रवाई तेज होगी
मासिक अपराध गोष्ठी में शामिल पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network
भागलपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक आयोजित की. एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, नशा तस्करी और फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए. बैठक में पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ.
Bhagalpur News: भागलपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस महकमे की अहम बैठक आयोजित की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई मासिक क्राइम मीटिंग सह पुलिस सभा में जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिसकर्मियों के कल्याण तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी और जनता के साथ बेहतर संवाद भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा है.
संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी के निर्देश
बैठक के दौरान जिले के संवेदनशील और अपराध प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई. एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्रों में गश्त, निगरानी और खुफिया गतिविधियों को और मजबूत किया जाए.
उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि छोटी घटनाएं भी बड़े विवाद का रूप न ले सकें.
लंबित वारंट और फरार अपराधियों पर सख्ती
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने लंबित वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा करते हुए इनके निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए.
उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और कहा कि ऐसे मामलों में नियमित छापेमारी अभियान चलाकर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं.
साथ ही रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके.
नशा और साइबर अपराध पर विशेष फोकस
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
इसके अलावा साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और साइबर मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.
एसएसपी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराधों की जांच में तकनीकी दक्षता और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है.
सोशल मीडिया की निगरानी होगी तेज
बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया.
भ्रामक, आपत्तिजनक और समाज में तनाव फैलाने वाली सामग्री के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया.
अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास और मजबूत करने की भी हिदायत दी गई.
Bhagalpur News: पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
क्राइम मीटिंग के बाद आयोजित पुलिस सभा में पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, संसाधनों की उपलब्धता, ड्यूटी प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
पुलिसकर्मियों से प्राप्त शिकायतों और सुझावों का संज्ञान लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.
बैठक में सिटी एसपी अतुलेश झा सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे.
Also Read: पटना: हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव; बस समेत कई गाड़ियां फूंकी
Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋषव मिश्रा कृष्णा
ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










