भागलपुर रेलवे स्टेशन का पहला रेल रेस्टोरेंट बंद, समय से पहले ही एजेंसी ने हाथ खींचे

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आकर्षण का केंद्र रहा रेल रेस्टोरेंट अब बंद हो गया है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आकर्षण का केंद्र रहा रेल रेस्टोरेंट अब बंद हो गया है. साल 2023 में शुरू हुए इस रेस्टोरेंट को संचालित करने वाली एजेंसी ने असमर्थता जताते हुए अपना करार खत्म कर दिया है, जिसके बाद रेस्टोरेंट के ताले लग गये हैं.
करार की शर्तों को पूरा करने में रही विफल
मालदा डिवीजन और संबंधित एजेंसी के बीच इस रेस्टोरेंट को चलाने के लिए 5 साल का अनुबंध किया गया था. करार के अनुसार, रेस्टोरेंट की शुरुआत 22 अक्तूबर, 2023 को हुई थी और इसे 22 अक्तूबर, 2028 तक चलना था. नियमों के तहत एजेंसी को रेलवे को प्रति वर्ष लगभग 13 लाख रुपये का भुगतान करना था. हालांकि, समयसीमा पूरी होने से काफी पहले ही एजेंसी ने इसे चलाने में अपनी असमर्थता जाहिर कर दी, जिसके चलते यह सेवा बंद हो गयी है.पुरानी बोगी से तैयार किया गया था रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका लुक था. रेलवे की एक पुरानी बोगी को यार्ड से लाकर स्टेशन परिसर में स्थापित किया गया था. बोगी को उसके असली चक्कों पर सेट किया गया था और भीतर बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की आधुनिक व्यवस्था की गयी थी. बाहर से देखने पर यह पूरी तरह एक चलती-फिरती रेल बोगी जैसा ही नजर आता था, जो यात्रियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










