सात बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

सात बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
आरपीएफ पोस्ट भागलपुर व कोतवाली थाना ने रेलवे स्टेशन चौक से सात बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सुबह करीब 10 बजे रूटिन राउंड के दौरान कर्मियों ने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने हाथ पर एक पीले रंग का प्लास्टिक बैग लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन से बाहर आ रहा है. पुलिस कर्मियों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन उसे स्टेशन चौक के पास रोक लिया. बैग की तलाशी लेने के बाद करीब 5100 रुपये की कीमत का सात बोतल शराब मिला. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कपिल मंडल बताया. वह मारवारीपट्टी सीटीएस रोड नाथनगर का निवासी निकला. व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी निपटान के लिए कोतवाली पुलिस स्टेशन ले जाया गया. ————————- नशा करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा भागलपुर . आरपीएफ पोस्ट के कर्मियों ने सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बिना किसी उद्देश्य के भटक रहे एक नाबालिग को पकड़ा. वह नशे के लिए डेंड्राइट केमिकल को सूंघ रहा था. आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने उम्र 12 वर्ष व पता फुलवरिया थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर बताया. हिरासत में लिए गए लड़के को आरपीएफ पोस्ट भागलपुर में लाकर सुरक्षित स्थिति में रखा गया. सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद किशोर को चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










