ट्रेन के इंजन से लटका शव पहुंचा स्टेशन, मची अफरातफरी

Updated at : 08 Jun 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन से लटका शव पहुंचा स्टेशन, मची अफरातफरी

ट्रेन के इंजन से लटका शव पहुंचा स्टेशन, मची अफरातफरी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर सबौर से भागलपुर आ रही साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गयी. जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो इंजन के हुक से शव लटका हुआ था. शव का एक पैर भी कटा हुआ मिला. इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया. कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया. आरपीएफ व जीआरपी ने शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि भीखनपुर गुमटी-12 के निकट व्यक्ति ट्रैक पार करने के चक्कर में ट्रेन से टकरा गया. व्यक्ति का शव लटकते हुए प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंचा. जीआरपी ने शव की तलाशी भी ली. मृतक की जेब से कुछ बरामद नहीं हुआ. देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. जीआरपी इंस्पेक्टर सुदीन राम ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक अज्ञात का शव इंजन में लटकते हुए स्टेशन पहुंचा. जिसे पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है. घटना के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन