bhagalpur news. नीट परीक्षा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, फर्जी कॉल व मैसेज से सावधान रहने की अपील

Updated at : 04 May 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. नीट परीक्षा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, फर्जी कॉल व मैसेज से सावधान रहने की अपील

नीट परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भागलपुर ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है

विज्ञापन

भागलपुर नीट परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भागलपुर ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है. पुलिस ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कॉल या मैसेज से प्रश्न पत्र या उत्तर पत्र देने का लालच देकर पौसों की मांग करता है, इसकी जानकारी नजदीकी या साइबर थाना को दें. पुलिस ने अपील की है कि परीक्षा से जुड़े कोई भी अफवाह या भ्रम फैलाने वाला मैसेज किसी को फॉरवर्ड नहीं करें. अगर किसी के पास परीक्षा से जुड़े कोई लिंक या पोस्ट आता है, तो उसे भी पुलिस को दें, ताकि जांच हो सके. बताया कि विगत 10 दिनों से राज्य में नीट परीक्षा को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. इस दौरान एक ठग गिरोह भी सक्रिय हो गया है, जो परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठने की कोशिश में लगा है. अगर किसी को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिलती है, तो वह भागलपुर पुलिस को फोन नंबर 91-641-2401003 पर या ईमेल spcyber-bih@gov.in पर भेज सकता हैं. इसके अलावा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है. भागलपुर पुलिस ने कहा है कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए साइबर सेल पूरी तरह एक्टिव है. जनता से सहयोग की अपील की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन