जेएलएनएमसीएच के नये अधीक्षक बने डॉ भगत, डॉ आरसी मंडल हुए सेवानिवृत्त
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jul 2020 8:34 AM
भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडकल कॉलेज अस्पताल के नये अधीक्षक के रूप में डॉ अशोक कुमार भगत बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे. अब तक डॉ आरसी मंडल इस पद पर थे. इनका सेवाकाल तीन माह पहले ही खत्म होने वाला था. लेकिन कोविड 19 को देखते हुए सरकार ने तीन माह के लिए इनको सेवा विस्तार दिया था. यह 30 जून को खत्म हो गया.
भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडकल कॉलेज अस्पताल के नये अधीक्षक के रूप में डॉ अशोक कुमार भगत बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे. अब तक डॉ आरसी मंडल इस पद पर थे. इनका सेवाकाल तीन माह पहले ही खत्म होने वाला था. लेकिन कोविड 19 को देखते हुए सरकार ने तीन माह के लिए इनको सेवा विस्तार दिया था. यह 30 जून को खत्म हो गया.
Also Read: IRCTC, Indian Railway News : अब भागलपुर होकर भी चल सकेगी राजधानी एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें, इलेक्ट्रिक लाइन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी हरी झंडी…
सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ मंडल ने कहा कि हमने अपना बेहतर देने का प्रयास किया. मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले, इस बात की कोशिश की गयी. अब इस सुविधा को आगे लेकर जाने का भार डॉ भगत के कंधे पर है. बस स्मार्ट सिटी फंड से 100 बेड का रेस्ट रूम जिसका प्रयोग मरीज के परिजन करते और बीएससी नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई की शुरुआत नहीं करा सके. हालांकि हमें पूरी उम्मीद है डॉ भगत अस्पताल को और आगे लेकर जायेंगे.
वहीं, नये अधीक्षक डॉ एके भगत ने कहा कि सरकार की ओर से फोन आ गया है. देर रात तक मेल भी आने की संभावना है. इसके बाद ही पदग्रहण किया जायेगा. जो भी बचा कार्य है उसे पूरा कराने का हमारा प्रयास होगा. मरीजों के साथ साथ यहां के डॉक्टर, नर्स, कर्मी को बेहतर सुविधा मिले यह हमारा प्रयास होगा. टीम वर्क की भावना के साथ सभी मिल कर काम करेंगे. डॉ भगत मानसिक रोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










