भागलपुर में मौतों की वजह जहरीली शराब या कुछ और? SFL से खुलेगा राज, मृतकों के शरीर से निकाला गया बिसरा

Published at :22 Mar 2022 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में मौतों की वजह जहरीली शराब या कुछ और? SFL से खुलेगा राज, मृतकों के शरीर से निकाला गया बिसरा

भागलपुर में हुई संदिग्ध मौतों के कारण का खुलासा अब बिसरा रिपोर्ट में होगा. जिला प्रशासन पहली नजर में जहरीली शराब को इन मौतों की वजह नहीं मानी है. लेकिन मृतकों के परिजनों को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर में हुए संदिग्ध मौत के पीछे आखिर कारण क्या है, इसका खुलासा अब एफएसएल रिपोर्ट से होगा़. इन मौतों के पीछे की वजह जहरीली शराब है या फिर कुछ और, इसकी भी पुष्टि हो जाएगी. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को जिन संदिग्ध मरीजों की मौत के बाद पोस्टमार्टम किया गया है, अब इसके बिसरा को एफएसएल में भेजा जायेगा़. अस्पताल सूत्रों के अनुसार संदिग्ध मरीजों के पोस्टमार्टम के साथ-साथ इनके शरीर का बिसरा भी निकाल सुरक्षित रखा गया है़.

मौत की वजह आएगी सामने

बिसरा को एफएसएल टीम के हवाले कर दिया जायेगा़. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ खास सामने नहीं आया है. ऐसे में संदिग्ध मरीजों की मौत के पीछे का क्या कारण है यह एफएसएल जांच रिपोर्ट से पता चलेगा़. सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ मौत की वजह जहर बताया जा सकता है. ऐसे में जहर से मौत हुई या किसी और वजह से इसकी जानकारी एफएसएल जांच से ही संभव है़.

सात दिन बाद आएगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट!

संदेहास्पद स्थिति में मृत विनोद राय के पुत्र चंदन ने बताया कि कोरोना की वजह से वोलोग दिल्ली से वापस साहेबगंज अपने नाना के घर आये़. ननिहाल से जमीन मिली थी. उस पर झोपड़ी बना कर रह रहे हैं. चंदन ने बताया कि होली के दिन उसके पिता आये और ठेला पर सो गये़ इसके बाद उनको लगातार उलटी होने लगी. जब तक कुछ कर पाते उनकी मौत हो गयी़. चंदन ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए. पुलिस कहती है कि सात दिन बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी. अब रिपोर्ट का इंतजार है़.

खाने-पीने के बाद मिथुन की तबीयत बिगड़ी!

वहीं इसी मोहल्ले में रहनेवाले मिथुन के चाचा राम विलास यादव कहते हैं कि मिथुन ने होली से पहले कभी शराब का सेवन नहीं किया था़. कुछ खाने-पीने के बाद मिथुन की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह घर आया़. वह लगातार उल्टी कर रहा था़. आंख में भी परेशानी हो रही थी. जब तक इलाज बेहतर तरीके से शुरू हो पाता, उसकी मौत हो गयी. अभिषेक और मिथुन के साथ अन्य दो दोस्त पार्टी में शामिल होनेवाले थे. संयोग रहा वो नहीं आये.

Also Read: Bihar News: भागलपुर में अचानक बीच सड़क पर गिरकर युवक ने तोड़ा दम, एक और युवक के आंखों की गयी राेशनी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अभिषेक ने बताया कि मिथुन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था़. महादेव सिंह कॉलेज से स्नातक पास करने के बाद एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहा था़. उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात पुलिस ने उन्हें थाना में रात एक बजे तक बैठा कर रखा़. कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया. अब कागज पर क्या लिखा था मालूम नहीं. उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है़.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन