Bhagalpur News : सीएमएस स्कूल के सामने हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :02 Jun 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News : सीएमएस स्कूल के सामने हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी

सीएमएस स्कूल के पास स्थित एक निजी क्लिनिक के स्टाफ व मरीज के परिजनों के बीच मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

सीएमएस स्कूल के पास स्थित एक निजी क्लिनिक के स्टाफ व मरीज के परिजनों के बीच मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मालूम हो कि शनिवार को दोनों पक्षों की तरफ से जोगसर थाने में आवेदन दिया. शुक्रवार की देर शाम दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. पुलिस ने मारपीट करने वाले एक पक्ष के लोगों की तीन बाइक भी जब्त की है. निजी क्लिनिक के एक स्टाफ राजू ने बताया कि डंडे से मार कर उसका पैर तोड़ दिया गया. वहीं, मैनेजर अंबूज का पत्थर से सिर फोड़ दिया गया.

आरोपी महंथ धर्मानंद को पुलिस ने लिया रिमांड पर, लिया गया डीएनए सैंपल

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के मामले में भागलपुर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी धर्मानंद को रिमांड पर लिया है. पुलिस ने आरोपी का डीएनए जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करवाया है. जानकारी मिली है कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में आरोपी से सघन पूछताछ की है. मालूम हो कि सात वर्षीय बच्ची को महंथ धर्मानंद ने बहला-फुसला कर अपने कमरे में बुलाया फिर उसके साथ मुंह काला किया था. पुलिस ने घटना के एक दिन बाद मुंगेर स्थित एक आश्रम से आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन