जेएलएनएमसीएच के नये प्राचार्य डॉ केके सिन्हा व अधीक्षक डॉ हेमशंकर शर्मा बने

Updated at : 30 Jan 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जेएलएनएमसीएच के नये प्राचार्य डॉ केके सिन्हा व अधीक्षक डॉ हेमशंकर शर्मा बने

स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी की.

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के नये अधीक्षक डॉ हेमशंकर शर्मा बने. वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके सिन्हा बने. यह अधिसूचना गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने जारी की. दरअसल, 31 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ राकेश कुमार सेवानिवृत होंगे. उनकी जगह पर प्राचार्य डॉ केके सिन्हा को बनाया गया. डॉ सिन्हा इस समय अस्पताल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. ऐसे में अधीक्षक का पद खाली होते ही वरीयता के आधार पर मेडिकल विभाग के प्राध्यापक डॉ हेमशंकर शर्मा को अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गयी. नये अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों व अस्पताल के मरीजों को और बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन