बिना एक्सरे कराये ओपीडी से रोजाना लौट रहे दर्जनों मरीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 9:28 PM
बिना एक्सरे कराये ओपीडी से रोजाना लौट रहे दर्जनों मरीज
– मशीन की क्षमता 120 जांच प्रतिदिन की, जबकि 150 से अधिक मरीजों को जांच की सलाह देते हैं डॉक्टर
वरीय संवाददाता, भागलपुर
मायागंज अस्पताल के ओपीडी में दूसरा अल्ट्रासाउंड सेंटर चालू होने के बाद इलाज कराने आये सभी मरीजों की जांच हो रही है. लेकिन ओपीडी के इकलौते एक्सरे सेंटर से बिना जांच कराये रोजाना दर्जनों मरीज लौट रहे हैं. समय पर एक्सरे रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण इलाज में विलंब हो रहा है. बुधवार को कजरैली से आये मरीज के परिजन विकास यादव व लोदीपुर से आये मरीज अमन कुमार ने बताया कि एक्सरे सेंटर पर जांच के लिए घंटों खड़े रहे. लेकिन सेंटर से कहा गया कि कल जांच होगी. एक्सरे सेंटर के टेक्निशियन रंजीत कुमार ने बताया कि मशीन की क्षमता कम है. रोजाना 100 से 120 मरीजों की जांच कर सकते हैं. जबकि कई बार 140 से 150 मरीज तक एक्सरे कराने पहुंच जाते हैं. शेष मरीजों की जांच अगले दिन की जाती है. बुधवार को करीब 19 मरीजों का बैकलॉग हुआ है. मामले पर ओपीडी के प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि इस समस्या की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गयी है. अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने कहा है कि ओपीडी के लिए एक अतिरिक्त एक्सरे सेंटर की प्रक्रिया चल रही है. दो सेंटर होने के बाद सभी मरीजों की जांच एक दिन में हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










