102 नंबर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल समाप्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :02 Nov 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन

102 नंबर एंबुलेंस के चालकों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, भागलपुर
जिला एंबुलेंस संघ के आह्वान पर 102 नंबर वाले 232 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद बकाया वेतन भुगतान समेत अन्य मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी. इस कारण 60 एंबुलेंस का संचालन जिले में ठप पड़ गया. करीब 24 घंटे तक चली हड़ताल में मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों पर रही. संघ के अध्यक्ष लालू यादव ने बताया कि एक नवंबर से पूरे राज्य में सरकार ने नयी एजेंसी को 102 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा दे दिया. वहीं भागलपुर के 80 चालकों को घर बैठने को कहा गया, लेकिन शनिवार को 102 के जिला आर्डिनेटर मुकेश कुमार ने कागज पर लिखित रूप से दिया कि नया एंबुलेंस आने के बाद सभी को काम पर वापस बुलाया जायेगा. वहीं बकाया वेतन का भुगतान भी जल्द कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




