तापमान चार डिग्री हुआ कम, पछिया हवा चलती रही

Updated at : 02 Nov 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
तापमान चार डिग्री हुआ कम, पछिया हवा चलती रही

तापमान चार डिग्री हुआ कम, पछिया हवा चलती रही

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले का मौसम शनिवार को शुष्क रहा. दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा. 3.2 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह नवंबर के मध्य जिले में आसमान में हल्के बादल एवं एक-दो स्थानों पर बूंदा-बांदी का अनुमान है. अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत रहेगी. किसानों को सलाह : बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए अगैती धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करते समय सावधानी बरतें. कटाई के बाद धान की फसल को 2-3 दिनों तक खेत में सूखने के लिए रहने दे एवं उसके बाद झड़ाई करें. खड़ी फसलों में कीट-व्याधि का निरीक्षण करते रहें. गेहूं एवं चना की बुआई के लिए खेत को तैयार करें. गोबर की सड़ी खाद 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से पूरे खेत में अच्छी प्रकार बिखेरकर एवं जुताई कर मिला दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन