तीन में से दो एंबुलेंस खराब, रेफर में परेशानी

तीन में से दो एंबुलेंस खराब, रेफर में परेशानी
भागलपुर. मायागंज अस्पताल के तीन में से दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खराब पड़े हैं. एक एंबुलेंस के भरोसे मरीजों को किसी तरह पटना समेत अन्य शहरों में रेफर किया जा रहा है. इस समय पटना जाने के लिए पांच मरीजों का नंबर लगा हुआ है. मरीज के परिजन एंबुलेंस के लिए अस्पताल के कंट्रोल रूम आकर हंगामा करते हैं. कंट्रोल रूम ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा से की. कहा गया कि 27 अक्तूबर से ही एंबुलेंस खराब है. एंबुलेंस ड्राइवर ने एक दो दिन में गाड़ी ठीक होकर आने की बात कही थी. इस संबंध में एंबुलेंस संचालक एसीओ मुकेश कुमार से फोन पर बात की गयी. उन्होंने भी 24 घंटे के अंदर वाहन ठीक होने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










