बीएससी नर्सिंग कॉलेज के स्पोर्ट्स मीट के विजेता हुए सम्मानित

बीएससी नर्सिंग कॉलेज के स्पोर्ट्स मीट के विजेता हुए सम्मानित
वरीय संवाददाता, भागलपुर
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस को लेकर जेएलएनएमसीएच से संबद्ध बीएससी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन शुक्रवार को हुआ. इस अवसर पर कई इंडोर व आउटडोर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं. इनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, चेस, बैडमिंटन, डिबेट समेत अन्य इवेंट के विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. बीएससी नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रभात सिंह निर्मल ने विजेताओं को सम्मानित किया. छात्र आशीष रंजन ने बताया कि क्रिकेट में 2020 बैच विनर व 2022 बैच रनर रहे. वाॅलीबॉल में 2022 बैच विनर व 2021 बैच रनर, डिबेट में 2021 बैच विनर व 2020 बैच रनर, बैडमिंटन में 2020 बैच विनर व 2023 बैच रनर, टग ऑफ वार में 2021 बैच विनर व 2023 बैच रनर, ड्राइंग में 2021 बैच विनर व 2022 बैच रनर रहे. चेस के पुरुष वर्ग में 2021 बैच विनर व 2020 बैच रनर व महिला वर्ग में 2021 बैच विनर व 2023 बैच रनर रहे. कार्यक्रम के आयोजन में जीएनएम नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल बिंदु कुमारी, ट्यूटर पुष्पा कुमारी समेत अन्य शिक्षक व छात्रों की भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










