ePaper

20 अक्तूबर तक भागलपुर का मौसम शुष्क रहने की संभावना

Updated at : 15 Oct 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
20 अक्तूबर तक भागलपुर का मौसम शुष्क रहने की संभावना

20 अक्तूबर तक भागलपुर का मौसम शुष्क रहने की संभावना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में मंगलवार का मौसम शुष्क रहा. दिन में ऊमस व रात में हल्की ठंडक का अहसास हुआ. सुबह में ओस गिरने का सिलसिला जारी है. दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 3.6 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चली. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16-20 अक्तूबर के मध्य जिले में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 प्रतिशत रह सकती है. पूर्वानुमान अवधि में पांच किमी/घंटा की गति से बुधवार को पछिया, उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है. धान की फसल में फूल निकलने की अवस्था में यूरिया का अंतिम बार छिड़काव करें. अगात मूली की बुआई करें. शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए शरदकालीन गन्ना, मसूर, मटर, राजमा, मेथी, लहसुन, धनियां, राई एवं सुर्यमुखी फसलों के समय से बुआई के लिए खेतों की तैयारी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन