पैथोलॉजी जांच में विलंब होने पर चिट्ठा फाड़ कर लाैटी महिला मरीज

Published at :15 May 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
पैथोलॉजी जांच में विलंब होने पर चिट्ठा फाड़ कर लाैटी महिला मरीज

पैथोलॉजी जांच में विलंब होने पर चिट्ठा फाड़ कर लाैटी महिला मरीज

विज्ञापन

– सदर अस्पताल में भीषण गर्मी व उमस में जांच घर के बाहर खड़े मरीज हुए आक्रोशित वरीय संवाददाता, भागलपुर सदर अस्पताल के मॉडल पैथोलॉजिकल सेंटर में जांच में हुए विलंब के कारण मरीज काफी आक्राशित हो गये. भीषण गर्मी व उमस में जांच घर के बाहर खड़े कई मरीजों के चिट्ठे भी जमा नहीं लिये गये. वहीं जिन लोगों का चिट्ठा लिया गया, उनका सैंपल लेने में लेट के कारण मरीज नाराज हो गये. मरीजों व जांच घर के बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड के बीच कई बार विवाद हुआ. बावजूद स्थिति जस की तस ही रही. करीब 12.30 बजे तक चिट्ठा जमा नहीं होने व सैंपल नहीं लेने से आक्रोशित मरीजों के धैर्य का बांध टूट गया. कई मरीजों ने फोन पर इसकी शिकायत मीडियाकर्मियों से की. जब प्रभात खबर टीम मौके पर पहुंची तो जांच घर के बार लगे चार पंखे बंद मिले. वहीं दर्जनों मरीज गर्मी से परेशान दिखे. जांचघर में पूछताछ के बाद तुरंत सभी पंखों को चालू कर दिया गया. इलाज कराने आयी युवती अंजली ने बताया कि वह अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर इलाज कराने आयी है. आधा दिन बीत गया लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कर्मियों के बर्ताव से त्रस्त होकर एक महिला मरीज अपने चिट्ठे को फाड़ कर बिना इलाज कराये घर चली गयी. मामले को लेकर जब पैथोलॉजी सेंटर के कर्मी पुष्कर ने बताया कि मरीजों के चिट्ठे पर बारकोड करने में विलंब हुआ है. तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है. अब तेजी से मरीजों की पैथोलॉजी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन