ePaper

ट्रायल के बाद ओपीडी में महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Updated at : 26 Aug 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रायल के बाद ओपीडी में महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

ट्रायल के बाद ओपीडी में महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

विज्ञापन

– मायागंज अस्पताल के ओपीडी में अब महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग केंद्रों में जांच की सुविधा – मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सोमवार से महिलाओं के लिए अलग से नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की शुरुआत हो गयी. ट्रायल सफल होने के बाद सोमवार को केंद्र का उद्घाटन हुआ. पहले दिन 40 महिलाओं की जांच की गयी. अब ओपीडी परिसर में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग दो अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र हो गये. दोनों केंद्र मिलाकर रोजाना अधिकतम 225 मरीजों की जांच हो सकती है. मरीजों को अब बिना जांच कराये लौटना नहीं पड़ेगा. उद्घाटन समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ उदय नारायण सिंह, मेडिसिन विभाग के हेड डॉ अबिलेश कुमार, रेडियोलॉज विभाग के हेड डॉ सचिन कुमार, अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता, ओपीडी हेल्थ मैनेजर सौरभ कुमार सिंह, पवन पांडेय, इरफान, जांच केंद्र के निदेशक संतोष कुमार सिंह व प्रशांत कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. ओपीडी के 55 नंबर रूम में महिलाओं की जांच : यहां सोमवार से शनिवार तक रोजाना सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक जांच होगी. जांच के लिए तीन डॉक्टर उपलब्ध हैं. मरीजों को डिटेल में रिपोर्ट मिलेगी. यह केंद्र ओपीडी के पहले फ्लोर पर 55 नंबर रूम में शुरू हुआ. इस केंद्र में लगे मशीन से रूटीन जांच समेत अन्य तीन तरह के विशेष जांच होगी. इनमें लेवल टू जांच में गर्भ में बच्चों की अपंगता का पता चलेगा. वहीं ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए सोनो मेमोग्राफी भी होगी. इसके अलावा कलर डॉप्टर वेरिकोज जांच में वस्कुलर सिस्टम या नस की बीमारी का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन