झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 59 प्रतिशत धनरोपनी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:04 PM

विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 59 प्रतिशत धनरोपनी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में बुधवार को रात में झमाझम बारिश हुई. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 81 प्रतिशत रहा. 7.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जिले में धान की रोपनी में तेजी आयी. बुधवार को हुई बारिश के बाद फिर किसानों को धनरोपनी में सहूलियत होगी. कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक 59 प्रतिशत रोपनी हो गयी थी. शेष बचे 41 प्रतिशत खेतों में रोपनी की तैयारी चल रही है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 8-11 अगस्त की अवधि में माॅनसून के सक्रिय रहने की संभावना है. जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन