भागलपुर में 11 अगस्त तक माॅनसून रहेगा एक्टिव, छाये रहेंगे बादल

Updated at : 06 Aug 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में 11 अगस्त तक माॅनसून रहेगा एक्टिव, छाये रहेंगे बादल

11 अगस्त तक माॅनसून रहेगा एक्टिव, छाये रहेंगे बाद

विज्ञापन

जिले में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाके में 3.1 मिलीमीटर हल्की बारिश हुई. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 81 प्रतिशत रहा. 6.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 7-11 अगस्त की अवधि में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. 11 अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं औसतन 14-16 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो दिन पूर्वा एवं उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रह सकती है. धान की सुगंधित किस्मों की रोपाई इस माह में पूरी कर लें. धान रोपित खेतों में 10 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से एल्गी कल्चर का प्रयोग करें. खेतों में जल जमाव बनाये रखें. जुलाई में रोपे गये धान में यूरिया का छिड़काव करें. धान की रोपाई के 45-50 दिनों बाद ही दूसरी बार यूरिया डालें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन