ePaper

वेसिकुलर वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला

Updated at : 26 Jul 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
वेसिकुलर वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला

वेसिकुलर वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला

विज्ञापन

– मरीज को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया वरीय संवाददाता, भागलपुर मायागंज अस्पताल में शुक्रवार सुबह वेसिकुलर वायरस से संक्रमित एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया है. मरीज को मेडिसिन विभाग के डॉ ओबेद अली की यूनिट में भर्ती किया गया है. 60 वर्षीय मरीज रामजी दास पूर्णिया के बड़हरा कोठी के रहने वाले हैं. दो दिन पहले मरीज को तेज बुखार व सर में दर्द हुआ. बेहोश होने के बाद मरीज को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. मायागंज अस्पताल में डॉ. ओबेद अली ने बताया कि बीमारी का लक्षण चांदीपुरा वेसिकुलर वायरस, इंसेफेलाइटिस या मेनिनजाइटिस से मिल रहा है. मरीज का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिला है. भर्ती के समय मरीज का ऑक्सीजन लेवल 80 के आसपास था. उसकी हालत को देखते हुए तत्काल ही आईसीयू में भर्ती कर उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया. मरीज की हालत स्थिर होने के बाद सीएसएफ जांच होगी. यह जांच मेनिनजाइटिस या इंसेफेलाइटिस बीमारी का का है. यह बीमारी नहीं निकलती है तो वेसिकुलर वायरस जांच के लिए सैंपल को एनआइवी पुणे भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन