भागलपुर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी, गर्मी से मिल रही राहत

भागलपुर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी, गर्मी से मिल रही राहत
जिले में विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. बीते 24 घंटे में आठ मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के कारण लोगों को गर्मी व ऊमस से राहत मिली. अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 87 प्रतिशत रही. पूर्व दिशा से 9.3 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. इधर, धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 26-28 जुलाई के बीच भागलपुर जिले में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने का अनुमान है. कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस कमी हो सकती है. औसतन 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 60 प्रतिशत रहेगी. किसान को सलाह दी गयी कि ऊंची जमीन में अरहर की बुआई करें. धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण करें. केला की रोपाई करें. पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशुओं के मुंह को फिटकरी या पोटाश के घोल और खुर को फिनाइल से धोएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










