14 निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी व एक्सरे सेंटर के पास नहीं मिले लाइसेंस

14 निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी व एक्सरे सेंटर के पास नहीं मिले लाइसेंस
भागलपुर . स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबौर के 14 निजी क्लीनिकों, पैथोलॉजी व एक्सरे सेंटरों की जांच की. इनमें से 10 सेंटरों के पास लाइसेंस नहीं मिले. शेष चार सेंटरों के पास लाइसेंस के कागजात दिखे. वहीं लाइसेंस के रिन्यूवल के आवेदन देने की बात कही. जिन सेंटरों के पास लाइसेंस नहीं मिले हैं, इनमें आशा डायग्नोस्टिक सेंटर खानकित्ता के नीरज कुमार, शिवांगी क्लीनिक खानकित्ता के सुधांशु कुमार, वैद्य डिजिटल एक्सरे सेंटर खानकित्ता के रवि कुमार, खानकित्ता के कन्हैया क्लीनिक, मां डेंटल क्लीनिक के डॉ सदानंद, नेहा पैथोलाॅजी के छोटेलाल ठाकुर, मुस्कान क्लीनिक खानकित्ता के प्रकाश यादव, अमूल्य सेवा सदन के अनुपम कुमार वर्मा, विनोद डिजिटल एक्सरे के नीरज कुमार, आशीर्वाद नर्सिंग हाेम प्रखंड चाैक के मनीष कुमार शैलेश हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इन सेंटरों पर कार्रवाई की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




