भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस रहेगी रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उनौला-पिपराइच रेलखंड में चल रहे डबलिंग कार्य के कारण गांधीधाम-भागलपुर और भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन कुछ निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर : उत्तर प्रदेश के उनौला-पिपराइच रेलखंड में चल रहे डबलिंग कार्य के कारण गांधीधाम-भागलपुर और भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन कुछ निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए इसकी आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है. इस बदलाव से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.किन तारीखों को ट्रेन रहेगी रद्द
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस 29 मई और 5 जून को रद्द रहेगी. वहीं 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 1 जून और 8 जून को निरस्त रहेगी. इन तारीखों में दोनों दिशाओं में ट्रेन का परिचालन नहीं होगा.इस रूट से गुजरती है ट्रेन
यह ट्रेन हर सोमवार को भागलपुर से सुबह 5 बजे रवाना होती है. गांधीधाम तक पहुंचने में इसे लगभग 48 घंटे का समय लगता है. यह ट्रेन मुंगेर, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है और पश्चिम भारत के गांधीधाम तक जाती है.नरकटियागंज जाने के लिए भागलपुर से यह पहली ट्रेन है
भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस भागलपुर से खुलने वाली पहली ट्रेन है जो नरकटियागंज होते हुए जाती है. इस ट्रेन से भागलपुर में नौकरी करने वाले ऐसे लोग जो गोरखपुर, बस्ती सहित एस रूट के कई जिले के रहने वाले हैं. उनके लिए यह ट्रेन अच्छी ट्रेन है. इस लिए भागलपुर के बहुत लोग इस ट्रेन से अपने घर जाते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










