ePaper

भागलपुर : गंगा नदी का जलस्तर 12 सेमी व कोसी का 16 सेमी बढ़ा

Updated at : 03 Jul 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : गंगा नदी का जलस्तर 12 सेमी व कोसी का 16 सेमी बढ़ा

भागलपुर : गंगा नदी का जलस्तर 12 सेमी व कोसी का 16 सेमी बढ़ा

विज्ञापन

बीते तीन दिनों से बिहार समेत उत्तर प्रदेश, नेपाल समेत अन्य राज्यों में हो रही झमाझम बारिश का असर गंगा व कोसी नदी के जलस्तर पर पड़ने लगा है. जलसंसाधन विभाग पटना द्वारा जारी फॉरकास्ट के अनुसार बुधवार को दोपहर दो बजे तक भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर व कहलगांव में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई. भागलपुर का जलस्तर बढ़कर 26.57 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से 7.11 मीटर नीचे है. इधर, नवगछिया अनुमंडल के सीमा पर स्थित कुरसेला पुल के पास कोसी नदी के जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई. यहां पर जलस्तर बढ़कर 26 मीटर तक पहुंच गया. जो खतरे के निशान 30 मीटर से अभी भी चार मीटर कम है. —————————- तीन दिन की बारिश से अस्पतालों में जलजमाव जैसी स्थिति भागलपुर . जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सदर अस्पताल व मायागंज अस्पताल में कई जगह पानी जम गया है. सदर अस्पताल में बच्चों के एसएनसीयू वार्ड व रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने पानी जमा हो रहा है. हाल ही में रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने से एमसीएच वार्ड तक सड़क बनाया गया है. लेकिन नाला नहीं बनने से पूरे परिसर का पानी यहां पर आकर जमा हो रहा है. इधर, मायागंज अस्पताल के ओपीडी के सामने, जन औषधि केंद्र के बाहर व एमसीएच वार्ड जाने के रास्ते पर पानी जम गया. वहीं मायागंज अस्पताल के अंदर कई जगह पानी रिसने से रास्ते पर फिसलन हो गयी. खासकर क्लीनिकल पैथोलॉजी, पेइंग वार्ड, आइसीयू समेत अन्य जगहों पर यही स्थिति दिखी. ओपीडी भवन के पहले फ्लोर पर स्थित दंतरोग विभाग समेत अन्य कमरों में पानी टपक रहा है. इससे यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों व चिकित्सकों को काफी परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन