टीएमबीयू का सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव 18 नवंबर से

टीएमबीयू का सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव 18 नवंबर से
टीएमबीयू में शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सांस्कृतिक परिषद की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि 18 से 23 नवंबर तक टीएमबीयू का सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव होगा. कार्यक्रम टीएनबी कॉलेज में होगा. उत्सव में सभी कॉलेजें और पीजी विभाग भाग लेंगे. इसकी अधिसूचना भी जारी की जायेगी. प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य, साहित्य, पेटिंग, भाषण, वाद-विवाद, एक्सटेंपोर, रंगोली का आयोजन होगा. समापन पर विशेष आयोजन हेागा. मौके पर परिषद के सदस्यों ने कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद् मद में ली जा रही राशि का मुद्दा उठाया. निर्णय हुआ कि कॉलेज राशि को विवि सांस्कृतिक परिषद के फंड में जमा करायेंगे. बैठक में सांस्कृतिक परिषद् की सचिव डॉ. निशा झा, टीएनबी कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. स्वस्तिका दास, डॉ. रूचि श्री समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




