बिहार में जेल से निकलते ही एक दूसरे के लहू के प्यासे हुए दो अपराधी, गोलीबारी और मारपीट में दोनों घायल

Updated at : 23 Feb 2025 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार में जेल से बाहर निकलते ही दो अपराधी एक दूसरे के लहू के प्यासे हो गए. गोलीबारी और मारपीट में दोनों जख्मी हो गए.

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में अलीगंज अंतर्गत महेशपुर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी में दो युवक घायल हो गये. घायल युवकों में नाटू यादव का पुत्र कारू यादव उर्फ रोहित यादव और अजय मंडल का पुत्र आकाश कुमार उर्फ पितिल कुमार है. कारू और आकाश दोनों हाल में ही जेल से बाहर आया है. दोनों घायल युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दोनों पक्षों ने गोली चलाने का दावा किया

इस हिंसक झड़प में कारू यादव को बांह में जख्म है तो आकाश का चेहरा बुरी तरह से चोटिल है. घटना के तुरंत बाद दोनों के परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे और साथ ही पुलिस भी पहुंची. मालूम हो कि दोनों युवकों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों पक्षों की ओर से दावा किया गया है कि उसे गोली लगी है. जबकि जेएलएनएमसीएच के चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है. आकाश अचेत था.

ALSO READ: प्रयागराज स्पेशल 37 घंटे तो महानंदा 20 घंटे लेट से पहुंची पटना जंक्शन, 10 जोड़ी ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

जख्मी आकाश की मां ने बताया…

आकाश की मां रूबी देवी ने बताया कि उसके पुत्र को घर से बुला कर उसके साथ मारपीट की गयी और उसे गोली मारी गयी जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के कारणों के बारे में रूबी देवी ने अनभिज्ञता प्रकट की.

कारू यादव ने कहा- दारू पीने से मना करने पर की मारपीट

इधर, कारू यादव ने बताया कि वह अपने घर पर था. उसी वक्त आकाश, उसका भाई सोनी मौके पर पहुंचा और बोला चलो दारू पीते हैं. कारू ने बताया कि उसने दोनों से कहा कि वह अब दारू नहीं पीता है. इसलिए वह किसी भी सूरत में नहीं जाएगा. इसके बाद वहां पर दोनों के पिता अजय मंडल भी वहां आ गये और तीनों मिल कर उसके साथ मारपीट करने लगे. इसी क्रम में उसके ऊपर गोली चलायी गयी जो उसकी बांह में लग गयी है. कारू यादव ने बताया कि आकाश, उसका भाई और उसका पिता उसे षड्यंत्र कर मारना चाह रहे थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गया.

कारू तीन दिन पहले, तो आकाश दो माह पहले जेल से आया है बाहर

घटना के बाबत बबरगंज थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट जरूर हुई लेकिन गोली चली है या नहीं, यह जांच का विषय है. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि कारू महज तीन दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है तो आकाश दो माह पहले जेल से बाहर आया है. कारू यादव एससी एसटी एक्ट और अग्निकांड मामले में आरोपी है जबकि सागर हत्याकांड सहित कुल तीन संगीन मामले में आकाश यादव भी आरोपी है और वह फिलहाल जमानत पर है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन