ePaper

आइपीएस ने निरीक्षण भवन का कमरा नहीं किया खाली, डीजीपी को पत्र

Updated at : 04 Dec 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
आइपीएस ने निरीक्षण भवन का कमरा नहीं किया खाली, डीजीपी को पत्र

आइपीएस ने निरीक्षण भवन का कमरा नहीं किया खाली, डीजीपी को पत्र

विज्ञापन

भागलपुर. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर भागलपुर के निरीक्षण भवन के दो कमरों में रह रहे एक आइपीएस को हटाने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि आइपीएस मिथिलेश कुमार को इस वर्ष 28 फरवरी से पांच मार्च तक दो कमरा दिये गये थे. इसके बाद किराये का भुगतान कर कमरों को खाली करने का पत्र इन्हें दिया गया लेकिन कमरा अबतक खाली नहीं हुआ है. वहीं, बकाया राशि साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक हो गयी है. जिस समय कमरा आवंटित किया गया था, इसका किराया 100 रुपये प्रतिदिन था लेकिन कमरे के किराया दर में बदलाव किया गया. इसकी जानकारी आइपीएस समेत समाहरणालय कार्यालय को भी दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन