18 अगस्त तक माॅनसून की गतिविधि में कमी आयेगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 9:02 PM

विज्ञापन

18 अगस्त तक माॅनसून की गतिविधि में कमी आयेगी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में मंगलवार का मौसम गर्म व ऊमस भरा रहा. बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप का असर बना रहा. लोग बारिश का इंतजार करते हरे. अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही. 4.1 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14-18 अगस्त तक माॅनसून की गतिविधि में कमी आयेगी. इस दौरान जिले में हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. 18 अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन