bhagalpur news. बांग्ला नववर्ष आज, उत्सवी माहौल

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बांग्ला नववर्ष आज, उत्सवी माहौल

शहर के अलग-अलग हिस्सों में बसे बंगाली समाज के लोग मंगलवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष मनायेंगे. बंगाली समाज के लोग एक-दूसरे को शुभ नववर्षों बोल नववर्ष की बधाई देंगे.

विज्ञापन

-दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी समेत सार्वजनिक स्थान और मानिक सरकार, मसाकचक, चंपानगर बंगाली टोला, रिफ्यूजी कॉलोनी में घर-घर होगा कार्यक्रम

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शहर के अलग-अलग हिस्सों में बसे बंगाली समाज के लोग मंगलवार को धूमधाम से बांग्ला नववर्ष मनायेंगे. बंगाली समाज के लोग एक-दूसरे को शुभ नववर्षों बोल नववर्ष की बधाई देंगे.

दुर्गाबाड़ी के संयुक्त सचिव निरूपमकांति पाल ने बताया कि बांग्ला नववर्ष पहला बैशाख, जिसे पोइला बोइशाख कहा जाता है, बंगाली नववर्ष का पहला दिन होता है. इस दिन को बंगाली लोग बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं. देवाशीष बनर्जी ने बताया कि पारंपरिक बंगाली व्यंजन जैसे रसगुल्ला, संदेश, पायेश (चावल की खीर), भात-दाल, इल्यिश माछ (हिलसा मछली) आदि बनते हैं. लोग गीत, नृत्य और कविताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. रवीन्द्र संगीत और लोक संगीत का विशेष महत्व होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन