bhagalpur news. बेगूसराय, सिवान, मधेपुरा, नवगछिया सेमीफाइनल में

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बेगूसराय, सिवान, मधेपुरा, नवगछिया सेमीफाइनल में

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड बिहपुर (नवगछिया ) में खेली जा रही चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेगूसराय, सिवान, मधेपुरा व मेजबान नवगछिया की टीमें अपने-अपने पुलों से सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड बिहपुर (नवगछिया ) में खेली जा रही चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेगूसराय, सिवान, मधेपुरा व मेजबान नवगछिया की टीमें अपने-अपने पुलों से सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दूसरे दिन खेले गये पुरुष वर्ग के पूल ए के मैच में मधेपुरा ने बाढ़ को 35-29,35-19 से, नवगछिया ने बाढ़ को 35-18,35-13 से 35-28,35-18 से, बाढ़ ने भागलपुर को 35-31,35-18 से हराया. जबकि पूल बी के महत्वपूर्ण मैच में बेगूसराय ने पटना को 35-25,35-27 से, बेगूसराय ने सिवान को 35-29,35-21 से, सिवान ने पटना को 35-22,35-21 से हराया. महिला वर्ग के महत्वपूर्ण मैच में बाढ़ ने भागलपुर को 35-15,35-30 से, बेगूसराय ने दरभंगा को 35-28,35-19 से, बाढ़ ने नवगछिया को 35-19,32-35,35-28 से, बाढ़ ने दरभंगा को 35-18,35-21 से, बेगूसराय ने नवगछिया को 35-29,35-18 से, नवगछिया ने दरभंगा को 35-27,35-22 से पराजित किया. पुरुष वर्ग में मधेपुरा की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, मोनू कुमार, गौरव कुमार ने, बेगूसराय की ओर से राष्ट्रीय खिलाड़ी शशांक,आर्यन, छोटू ने, सिवान की ओर से राष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष ओझा, सुमित शर्मा, पवन ने, नवगछिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज, राहुल, अंकित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जबकि महिला वर्ग में बेगूसराय की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्ता रानी, पूनम कुमारी, कशिश कुमारी ने, नवगछिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा भारती, साक्षी, अभिलाषा ने, बाढ़ की ओर से सुहानी, रिया, स्नेहा ने, दरभंगा की दीपाली वर्मा, नेहा, विभा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. खेल शुरू होने से पूर्व बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के पथ प्रदर्शक, राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय बॉल बैडमिंटन के अभिभावक काकीनाडा (आंध्रप्रदेश) निवासी मुरली राव के निधन पर खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया. इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, बिहपुर 02 के जिला पार्षद मोईन राइन, आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष अमन आनंद, रूमा फैमिली रेस्टोरेंट दयालपुर के संचालक उज्जवल भारद्वाज, कुणाल उर्फ भानू झा, भागलपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष गौतम कुमार प्रीतम, आयोजन संरक्षक चंदन भारद्वाज, राजेन्द्र प्रसाद मंडल, आयोजन सचिव अविनाश कुमार, विश्वजीत कुमार, मुख्य निर्णायक अमर कुमार आहूजा, राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, सतीश कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन