Bhagalpur news फाइलेरिया मुक्ति अभियान के लिए बीडीओ ने दिये कई निर्देश

Updated at : 30 Jan 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news फाइलेरिया मुक्ति अभियान के लिए बीडीओ ने दिये कई निर्देश

बिहपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ सत्यनारायण पंडित की अध्यक्षता में फाइलेरिया मुक्त अभियान बीसीसी की बैठक हुई

विज्ञापन

बिहपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ सत्यनारायण पंडित की अध्यक्षता में फाइलेरिया मुक्त अभियान बीसीसी की बैठक हुई. बैठक में बिहपुर चिकित्सा पदाधिकारी मुरारी पोद्दार सहित प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे. फाइलेरिया कार्यक्रम 10 से आरंभ की जायेगी. घर-घर सभी दो साल से ऊपर के लोगों को डीइसी व अल्वेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी. जरूरत पड़ेगी, तो रैपिड रिस्पांस टीम को क्षेत्र में सक्रिय रहने की जरूरत है. अगर किसी प्रकार की दवा खाने से दुष्प्रभाव पड़ेगा, तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बिहपुर को जिम्मेदारी दी गयी कि वहां जाकर उपचार करेंगे. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक की जिम्मेदारी है कि वॉलेंटियर, आशा, आशा फैसिलिटेटर, एएनएम, सीएचओ को प्रशिक्षण देंगे. स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक, रसोईया दवा का सेवन करेंगे व आने-जाने वाले को दवा खिलायेंगे. बीइओ व डीपीएम शिक्षा प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों को आदेश देंगे कि स्कूल में सभी बच्चों, शिक्षक, रसोईया को दवा खिलाने की जिम्मेदारी दे. प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी आंगनबाड़ी सेविका को आदेशित करना सुनिश्चित करेंगे कि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले दो साल से ऊपर के बच्चों व आंगनबाड़ी की सेविका सहाय दवा खायेंगे और घर-घर टीम का सहयोग कर दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सभी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि से बैठक कर निवेदन करेंगे की घर-घर टीम का सहयोग व अपने स्तर से प्रचार प्रसार करेंगे, ताकि सभी लोग दवा खा सके. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जीविका की जिम्मेदारी है कि सभी जीविका दीदी को दवा खाने एवं समूह की सभी महिलाओं को खिलाने व प्रचार प्रसार करेंगे. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड के सभी विकास मित्र को आदेशित करेंगे कि अपने-अपने पंचायत में दवा खिलाने में सहयोग करेंगे. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया की दवा सभी तरह से सुरक्षित है. भूखे पेट दवा का सेवन नहीं करेंगे. दो साल से छोटे बच्चे, गर्भवती महिला व गंभीर रूप से बीमार आदमी को दवा नहीं देंगे. बैठक में बीडीओ सत्यनारायण पंडित, चिकित्सा पदाधिकारी मुरारी पोद्दार, बीपीआरओ काजल कुमारी, वन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन