Bhagalpur News. बड़हरवा-भागलपुर के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप से मिली मंजूरी

बड़हरवा भागलपुर रेल लाइन को मंजूरी.
– एक माह पहले रेलवे बोर्ड से मिली थी मंजूरी, 129.5 किलोमीटर बिछेगी पटरी- 4509 करोड़ की आयेगी लागत, अब फाइल नीति आयोग के पासललित किशोर मिश्र, भागलपुरभागलपुर-बड़हरवा तीसरी व चौथी रेल लाइन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी हरी झंडी दिखा दी है. अब फाइल नीति आयोग को भेज दी गयी है. नीति आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ फाइनांस व कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर काम शुरू हो जायेगा. रूट पर चार पटरियां हो जाने के बाद ट्रेनों की आवाजाही सुगम हो जायेगी. ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि के साथ बीच रास्ते में ट्रेन रोककर दूसरी को आगे बढ़ाने का झंझट खत्म हो जायेगा. 129.2 किलोमीटर पटरी बिछाने के लिए सर्वे का काम 2022 से शुरू हुआ था.यह योजना 4,509.32 करोड़ की है. अभी तक मालदा से भागलपुर होते हुए किऊल तक दो पटरी बिछी है. जाहिर है तीसरी व चौथी पटरी बिछने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी. अभी भागलपुर से बड़हरवा जाने में तीन घंटे से अधिक समय लग जा रहा है. इस समय में कमी आयेगी और रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने मेंं भी मदद मिलेगी. अभी तक इस रूट में अगरतला राजधानी से लेकर विक्रमशिला, तिनसुकिया एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड 110 तक रहती है. इसमें वृद्धि होगी.
– कोट
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा. काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सुगम हो जायेगी. यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के प्रति सतत प्रयत्नशील है.हेमंत कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन, पूर्व रेलवे भागलपुरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




