bhagalpur news. राघवेंद्र के शतक और चार विकेट से बांका ने मुंगेर को 115 रन से रौंदा

Updated at : 15 Mar 2026 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. राघवेंद्र के शतक और चार विकेट से बांका ने मुंगेर को 115 रन से रौंदा

सीनियर मेंस अंडर-23 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मुकाबले में बांका डीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर डीसीए को 115 रन से पराजित कर दिया

विज्ञापन

सीनियर मेंस अंडर-23 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मुकाबले में बांका डीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर डीसीए को 115 रन से पराजित कर दिया. इस जीत में राघवेंद्र प्रताप सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 314 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों पर 123 रन बनाये. उनकी पारी में 14 चौके और चार छक्के शामिल रहे. इसके अलावा समीर भारती ने 58 रन और विनीत चौहान ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत कमल कुमार ने तीन विकेट झटके. वहीं मो साजिद चंद और रजनीश कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किये. 315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 40.4 ओवर में 199 रन पर सिमट गयी. मुंगेर की ओर से अनमोल विश्वास ने 63 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि रजनीश कुमार ने 35 रन बनाये. बांका की ओर से गेंदबाजी में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कमाल दिखाया और 4.4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके. नवनीत सरस्वत ने दो विकेट हासिल किये, जबकि आदित्य कुमार और आकाश कुमार सिंह को एक-एक विकेट मिला. अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अंपायर और स्कोरर मुकाबले में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार (मुजफ्फरपुर) और मनोहर कुमार (खगड़िया) ने निभायी. वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने संभाली. रविवार का मुकाबला जमुई और बांका के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन