bhagalpur news. बांका ने भागलपुर टीम को किया पराजित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बांका ने भागलपुर टीम को किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए अंडर-23 क्रिकेट वनडे लीग में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में बांका ने भागलपुर टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए अंडर-23 क्रिकेट वनडे लीग में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में बांका ने भागलपुर टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया. मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जहां बांका के बल्लेबाजों ने संयम व समझदारी से जीत के लिए जरूरी रन बनाये. भागलपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम 42.1 ओवर में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में शुभम ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये. जबकि रिजवान शौकत ने 37 व विशाल कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में एमडी इरफान ने चार विकेट व आदित्य कुमार ने तीन विकेट हासिल किये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 46.1 ओवर में सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में रितेश कुमार ने नाबाद 51 रन बनाये. जबकि विनीत चौधरी ने 41 व अलेख राज ने 28 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन सुनील ने तीन व वीरू ने दो विकेट झटके. शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर सचिन कुमार व मनोहर कुमार थे. स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. शुक्रवार को बांका व लखीसराय टीम के बीच मुकाबला होगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन