Bhagalpur News. लोन रिकवरी का नोटिस देने गये बैंक कर्मी पर किया तलवार से हमला

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. लोन रिकवरी का नोटिस देने गये बैंक कर्मी पर किया तलवार से हमला

रिकवरी एजेंट पर तलवार से हमला.

विज्ञापन

– इशाकचक थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने प्रारंभ किया अनुसंधान इशाकचक मोहल्ले में लोन रिकवरी का नोटिस देने गये बैंक कर्मी पर ऋणधारक ने तलवार पर हमला कर दिया है. हमले में बैंककर्मी कमलनगर कॉलोनी मिरजानहाट निवासी देवकी नंदन मिश्र बाल बाल बचे. तलवार के प्रहार को उन्होंने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनका हाथ कट गया और वे लहूलुहान हो गये. बैंक कर्मी ने मामले की प्राथमिकी इशाकचक थाने में दर्ज करायी है. देवकीनंदन मिश्र के अनुसार वे बैंक ऑफ इंडिया अलीगंज शाखा में दफ्तरी पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार को वे लोन रिकवरी नोटिस देने इशाकचक मोहल्ले के ऋणधारक रंजन कुमार राय के आवास पर गये थे. घर जाने के बाद पता चला कि रंजन कुमार राय घर पर नहीं हैं. उनकी पत्नी को नोटिस लेने को कहा गया. बैंक कर्मी ने बताया कि वे बात ही कर रहे थे कि तभी छत से रंजन कुमार राय उतर कर आया और गाली गलौज करने लगा. इसी बीच वह घर के अंदर गया और एक तलवार निकाल कर उसके सर पर प्रहार कर दिया. उसने तलवार के हमले को हाथ से रोका, इसी क्रम में हाथ कट गया. इसके बाद उन्होंने भाग कर जान बचायी. बैंक कर्मी ने कहा कि अगर तलवार का प्रहार उसके सर पर होता तो आज उनकी मृत्यु निश्चित थी. बैंक कर्मी ने बताया कि रंजन कुमार राय पर 3,40,991 रुपये का ऋण बकाया है. इसी संदर्भ में बैंक से निर्गत नोटिस को वे रिसीव कराने उनके घर पर गये थे. बैंककर्मी ने स्थानीय अस्पताल में अपना इलाज कराया है. इधर इशाकचक थाना पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन